फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति पत्नी और वो' हिट होते ही करण को आई अनन्या की याद, दीपिका पादुकोण के साथ दिया बड़ा रोल

Mon, 09 Dec 2019 09:14 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
karan johar ananya pandey - फोटो : social media
विज्ञापन
धर्मा प्रोडक्शंस की फ्लॉप फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के हिट होने के आसार बनते ही निर्माता करण जौहर ने उनके साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। लेकिन, ये फिल्म भी अनन्या की सोलो फिल्म नहीं होगी। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म की सेकंड लीड हीरोइन होगीं।
विज्ञापन


धर्मा प्रोडक्शंस की इस नई फिल्म को शकुन बत्रा निर्देशित करेंगे। शकुन बत्रा इसस पहले धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ 'एक मैं और एक तू' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। करण जौहर के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। अनन्या पांडे की दो फिल्में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति, पत्नी और वो' रिलीज हो चुकी हैं और इन दिनों वह इशान खट्टर के साथ निर्देशक से निर्माता बने अली अब्बास जफर की फिल्म 'खाली पीली' कर रही हैं।

करण जौहर की नई फिल्म आज की दुनिया के दो जोड़ों के इर्द गिर्द घूमेगी, जिसमें से एक जोड़ा दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी का है। दूसरे जोड़े के लिए अनन्या के साथ अभी एक और कलाकार का नाम तय नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण की करण जौहर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' के बाद यह दूसरी फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाहरुख-सलमान भी नहीं बचा पाए 'सिर्फ तुम' की हीरोइन का करियर, आज हो गईं हैं गुमनाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें