फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL VIDEO: देखिए कैसे कंगना के सुर में सुर मिलाने लगे करण जौहर

Tue, 28 Mar 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Karan Johar Accepts Nepotism
विज्ञापन
'कॉफी विद करण' में कंगना रनौत ने करण जौहर पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) करने का आरोप लगाया था। तब करण जौहर ने चुप्पी साध ली थी लेकिन बाद में कई जगह उन्होंने कंगना पर निशाना साधा था। अब करण का ही एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो कंगना के बोल बोलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अनुपमा चोपड़ा के शो का है जो 2014 में आया था। शो में उनके साथ दीपिका पादुकोण और टिस्का चोपड़ा भी हैं।
विज्ञापन


वीडियो में करण नेपोटिज्म की बात स्वीकारते हुए कह रहे हैं, 'मैनें एक गोल मटोल लड़की को चुना क्योंकि मुझे उसमें कुछ दिखा। शायद वो महेश भट्ट की बेटी थी इसलिए भी मैं उत्साहित हुआ। मैं शायद अभी इस बात को नकार दूं लेकिन एक वक्त ये काफी स्ट्रांग फैक्ट था। अगर ये नेपोटिज्म है तो हां मैं दोषी हूं।'

करण ने ना ही सिर्फ आलिया को लेकर कहा, बल्कि उन्होंने वरुण धवन की कास्टिंग पर भी बात की। करण ने कहा, 'क्या मैं वरुण धवन को कास्ट करता अगर वो डेविड धवन के बेटे नहीं होते। क्योंकि वो डेविड के बेटे थे, इसलिए वो मेरे सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर मौजूद थे। इसलिए मैं उनके साथ इतना समय बिता पाया और जान पाया कि वो एक स्टार बन सकता है। हमारे देश में कई फैक्टर्स हैं जो स्टारडम को तय करते हैं और असली टैलेंट उनमें सबसे नीचे है।'
विज्ञापन


करण ने कहा कि यह काफी दुखद है। अपने करियर पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'क्या मैं एक फिल्ममेकर होता? मैं एक प्रोड्यूसर का बेटा हूं, मेरे पास कोई एक्सपीरियंस नहीं था और मैंने केवल एक फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया है। मेरे पिता ने मुझे ये प्लेटफॉर्म दिया, इसलिए मैं आज एक फिल्ममेकर हूं। इसलिए अगर मुझे करियर में कभी स्ट्रगल करना पड़े तो मैं ये डिजर्व करता हूं।'

देखिए करण का इंटरव्यू-
  @karanjohar don't say nepotism in bollywood doesn't exist when you admit it yourself...#KanganaRanaut #karanjohar #nepotism pic.twitter.com/CCHsEi3l5l — Anna Hateway (@anna_hateway) March 26, 2017 भाई-भतीजावाद की यही बातें जब कंगना ने कही थीं तो करण ने कहा था कि वो विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। करण ने ये भी कहा था कि अगर कंगना को इससे इतनी दिक्कत है तो वो इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। अब करण खुद कंगना के सुर में सुर मिला रहे हैं। इसपर वो क्या कहना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें