फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर और आलिया भट्ट ने क्या खूब किया 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का प्रमोशन, देखें वीडियो

Fri, 11 Aug 2017 07:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले करण जौहर ने फिर से कुछ ऐसा कर दिया जिसके चलते वो लाइमलाइट में आ गए है। दरअसल एक वीडियो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है इसमें करणआलिया के टॉयलेट के बाहर जोर-जोर से दरवाज पीट रहे हैं। करण बेहद जल्दबाजी में भी नजर आ रहे हैं। अगर सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो करण को ये करना पड़ा। अरे भाई करण और आलिया मिलकर अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का प्रमोशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 इस समय बॉलीवुड के कई सितारे अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

बस क्या था करण जौहर ने भी एक वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ये बेहद मजेदार वीडियो है। इसमें दिखाया गया हैं कि करण जौहर बाहर से टॉयलेट का दरवाजा जोर-जोर से पीटते हुए आलिया.. आलिया चिल्ला रहे हैं आवाज सुनकर आलिया बाहर आती हैं और पूछती हैं क्या हुआ?

पढ़ें-  70 देशों में रिलीज के लिए तैयार अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा

आपको बता दें कि न सिर्फ करण जौहर बल्कि रणवीर सिंह, वरुण धवन ने भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस हिसाब से अक्षय कुमार की इस फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है उससे तो फिल्म की जबरदस्त हिट का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। फिल्म की रिलीज को महज अब 1 दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन

  Can't wait to watch toilet ek prem Katha...1 day to go...this one is for you @akshaykumar....@kriarj pic.twitter.com/6zxbfPcx0y — Karan Johar (@karanjohar) August 10, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें