फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन जौहर ने क्यों ठंडे बस्ते में डाली सेक्स कॉमेडी फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स के तले एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म बनाने वाले थे। स्क्रिप्ट से लेकर निर्देशक तक फाइनल हो गया था। लेकिन अंतिम समय यह सब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


करन जौहर के इस बड़े प्रोजेक्ट को सोनम नायर निर्देशित करने वाली थीं, लेकिन खबर है कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि इसको एआईबी रोस्ट विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

क्यों अपसेट हैं करन जौहर

धर्मा प्रोडक्शन्स के निकट के लोगों के अनुसार एआईबी रोस्ट को लेकर करण जौहर को पिछले दिनों जिस तरह से तीखी आलोचनाएं सुननी पड़ी हैं उसको लेकर वे खासे अपसेट हैं। इससे उनकी छवि ध्वस्त हुई है।

करन की बिरादरी यानी कि बॉलीवुड के लोगों ने ही करन के इस अश्लील शो से जुड़ने की आलोचना की है। इनमें आमिर खान और सलमान खान जैसे सुपरसितारें शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या एआईबी विवाद का है असर

फिलहाल एआईबी रोस्ट विवाद शांत हो चुका है लेकिन इससे जुड़े सभी बॉलीवुड सितारों की आलोचना झेलनी पड़ी है। वहीं करण जौहर को एआईबी रोस्ट करते समय यह अहसास नहीं हुआ था कि मामला इतना विकराल रूप ले लेगा।

यही कारण है कि करन ऐसा कोई और काम नहीं करना चाहते जिसके कारण वे विवादों से घिरे क्योंकि इस समय वे आलोचकों के निशाने पर है। इसलिए ही उन्होंने अपने बैनर तले बनने वाली सेक्स कॉमेडी को फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें