करण औजला के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर आयोजकों ने सफाई पेश की है। इस इवेंट के दौरान कई फैंस ने कान्सर्ट में हुई असुविधा की शिकायत की थी। इसके बाद शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए इवेंट कंपनी टीम इनोवेशन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने इस इंवेंट की टिकिट डीटेल्स दी हैं।
टीम इनोवेशन ने दिया बयान
करण औजला के पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर का इंवेंट नई दिल्ली में हुआ था। 28 फरवरी को हुए इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा और असुविधा की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद से ही इस इवेंट की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे थे। अब इसपर इंवेंट कंपनी टीम इनोवेशन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'हमारे द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में प्रशंसकों का अनुभव सबसे पहले है। इवेंट को उसकी क्षमता सीमा के भीतर ही आयोजित किया गया था और निर्धारित सीमा से अधिक टिकट नहीं बिके थे।'
एक साथ पहुंची थी भीड़
टीम इनोवेशन ने आगे अपने बयान में कहा कि कम समय में एक साथ ज्यादा भीड़ आ जाने से फैंस को असुविधा का सामना करना पड़ा। किसी भी इवेंट की सटीक जानकारी देना और कुछ पहलुओं को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है ताकि सभी को इसकी सही जानकारी हो। टिकिट चैकिंग में देरी न हो इसके भी उचित प्रबंध किए गए थे।