भावुक हुई ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने वीडियो में कहा कि वह 25 साल बाद भारत लौटी हैं और मुंबई पहुंचने पर उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी, तो वह अपनी मातृभूमि को देख कर बेहद भावुक हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते वक्त वह आंसू नहीं रोक पाई और गहरे भावनात्मक क्षण का अनुभव किया।
विवादों में भी रह चुकी हैं ममता
अदालत ने कही थी ये बात
जांच के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ममता कुलकर्णी समेत सात लोगों को वांछित घोषित किया गया। पुलिस का आरोप था कि ममता कुलकर्णी ने जनवरी 2016 में केन्या में एक बैठक में शामिल होकर आरोपी विक्की गोस्वामी और अन्य के साथ इसको लेकर चर्चा की थी। हालांकि, ममता कुलकर्णी ने अपने वकील माधव थोराट के जरिए दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप केवल एक सह-आरोपी के बयान पर आधारित हैं और इसके खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं। अंत में, अदालत ने आरोपों और साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।
The Roshans: 'द रोशंस' का पोस्टर हुआ रिलीज, ऋतिक के परिवार की तीन पीढ़ियों का दिखेगा योगदान