फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: क्या आलिया-कैटरीना के साथ बनेगी भी फिल्म ‘जी ले जरा’?, प्रियंका ने दी जरूरी जानकारी

Wed, 04 Dec 2024 01:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ साल पहले एक फिल्म ‘जी ले जरा’ बनाने की घोषणा हुई, इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली थीं। अब तक इसकी शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के फैंस लंबे समय से इन तीनों की एक फिल्म ‘जी ले जरा’ का इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 में इस फिल्म को लेकर घोषणा की गई थी। अब सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म नहीं बनेगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से भी जब फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर एक इंटरव्यू में सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उससे फिल्म बंद होने की बात सच साबित होती हुई नजर आ रही है। 

 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'जी ले जरा' - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने कहा फरहान से पूछ लीजिए
इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा था, जो कि फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस है। हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा से फिल्म ‘जी ले जरा’ के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि आपको इसके बारे में फरहान अख्तर से बात करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा। शायद प्रियंका को भी नहीं पता है कि यह फिल्म बनेगी भी या नहीं, इसलिए वह इस पर ज्यादा कुछ कहने से बच रही हैं।



 

हिंदी फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश 
प्रियंका आगे कहती हैं, ‘मैं कई प्रोड्यूसर से मिलती हूं, कहानी पढ़ती हूं। हिंदी फिल्मों में मैं अलग तरह का रोल तलाश रही हूं। वैसे इस साल मैं काफी व्यस्त रहूंगी।’ इस तरह से प्रियंका ने फिर से बॉलीवुड में काम करने की अपनी ख्वाहिश को सबके सामने जाहिर कर दिया है।

 

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया का भी आया बयान 
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने भी फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर अपने मन की बात कही थी। उनका कहना था कि प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ वह इस फिल्म करने की इच्छा रखती हैं। हो सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की बात सुनकर फरहान अख्तर इस फिल्म को बनाने के बारे में एक बार फिर सोच लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें