फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर से लेकर विलेन तक की निभाई भूमिका, अभिनय पर देव आनंद के भाई दिल हारे; पढ़ें भरत कपूर के किस्से

Mon, 27 Apr 2026 11:38 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharat Kapoor Passed Away: भरत कपूर ने फिल्मों में लीड एक्टर के अलावा साइड एक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन
भरत कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में 1970, 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी करने वाले अभिनेता भरत कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ समय से भरत कपूर की तबीयत खराब चल रही थी। उनकी उम्र 80 साल थी। एक्टर अवतार गिल ने भरत कपूर के निधन की पुष्टि की है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से।

विज्ञापन

भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे मिला फिल्मों में काम?
भरत कपूर का सफर संघर्षों से भरा रहा। वह थिएटर आर्टिस्ट थे। अभिनेता देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने उन्हें फिल्मों में सबसे पहला ब्रेक दिया था। चेतन आनंद ने भरत को एक नाटक में अभिनय करते देखा था। उस नाटक का नाम था 'तनहाई'। भरत का अभिनय चेतन को पसंद आया। चेतन ने जब भरत को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया तो उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। भरत ने चेतन आनंद की दो फिल्मों 'हंसते जख्म' और 'हिंदुस्तान की कसम' में काम किया।

भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लीड एक्टर के तौर पर भरत कपूर
भरत कपूर ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म की, जिसमें वह लीड रोल में थे। यह फिल्म 'गुप्त ज्ञान' (1974) थी। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित थी। इसमें वह सेक्सोलोजिस्ट की भूमिका में थे। फिल्म काफी हिट रही थी। एक और फिल्म थी, जिसमें भरत ने हीरो का किरदार निभाया था। इसका नाम 'क्षितिज' था। हालांकि बतौर हीरो भरत कपूर को कामयाबी नहीं मिली।

भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
खलनायक के रोल में मिली कामयाबी
भरत कपूर ने कई फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि उन्हें विलेन के किरदार में कामयाबी मिली। साल 1979 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'नूरी' में भरत कपूर ने बतौर विलेन काम किया। इसमें उन्होंने बशीर खान का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें तारीफ मिली। भरत कपूर की यादगार फिल्मों में सोने पे सुहागा (1988), बलिदान (1985) और मीनाक्षी: टेल ऑफ 3 सिटीज (2004), बरसात (1995) और साजन चले ससुराल (1996) हैं।

भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में निभाई दमदार भूमिका
बाजार (1982) में भरत कपूर ने अखतर हुसैन की दमदार भूमिका निभाई, जिसे आलोचकों ने सराहा। आखिरी रास्ता (1986) में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ खलनायक का रोल किया, जिसे खूब पसंद किया गया। सोने पे सुहागा (1988) में उन्होंने प्रकाश का किरदार निभाया था, इससे उन्हें पहचान मिली। उन्होंने जंगल में मंगल (1972), दिल से मिले दिल (1978), पुलिस लॉक-अप (1995) और हिम्मतवर (1996) में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

भरत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर चमके भरत कपूर
भरत कपूर ने बड़े पर्दे पर तो अपनी छाप छोड़ी ही, इसके साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अच्छा काम किया। उन्हेंने परंपरा, कैंपस, राहत, अमानत, सांस, भाग्यविधाता, चुनौती, तारा और चंद्रकांता जैसे टीवी शो में शानदार अभिनय किया। भरत कपूर का करियर चार दशकों तक लंबा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें