इस हफ्ते रिलीज हुई 'कपूर एंड संस' से सिद्धार्थ और आलिया को बहुत उम्मीदे हैं। पाकिस्तानी हीरो फवाद खान के लिए भी ये फिल्म काफी अहमियत रखती है। सिद्धार्थ और आलिया बेहद खास दोस्त हैं, निजी जिंदगी में दोनों बेहद करीब हैं। ऐसे में फिल्म से भी उन्हें काफी उम्मीदे हैं।
दूसरी तरफ फवाद खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फवाद खान ने हाल ही में बताया था कि वो 'कपूर एंड संस' के लिए आमिर की 'पीके' छोड़ चुके हैं। पीके बहुत बड़ी हिट रही थी, ऐसे में कपूर एंड संस अगर ना चली तो फवाद का ये एक खराब फैसला कहा जाएगा।
समीक्षकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फवाद खान अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें पा रहे हैं। सिद्धार्थ और आलिया के रोल भी सराहे जा रहे हैं। फिल्म की असली परीक्षा तो बॉक्स ऑफिस पर ही होगी। ऐसे में पहले दिन फिल्म की कमाई पर सबकी नजर है। पहले दिन फिल्म की कमाई ने निराश भी नहीं किया है।
'कपूर एंड संस' ने की अच्छी शुरूआत
- फोटो : gettyimages
'कपूर एंड संस' ने पहले दिन 6.85 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को शहरी इलाकों में ज्यादा दर्शक मिले हैं। माना जा रहा है कि शनिवार और इतवार की छुट्टी में फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#KapoorAndSons picked up at metros/urban centres post-noon. Fri ₹ 6.85 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 19, 2016
दूसरे हफ्ते में धड़ाम हुई 'तेरा सुरूर'
हिमेश रेशमिया की 'तेरा सुरूर' पहले दिन से ही धीमे-धीमें चल रही है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद किसी दिन भी ऐसी कमाई नहीं कि जिससे निर्माताओं का हौंसला बढ़े। पहले हफ्ते 11 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली हिमेश रेशमिया की 'तेरा सुरूर' दूसरे हफ्ते एकदम धड़ाम हो गई है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को सिर्फ 37 लाक की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 11.75 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#TeraaSurroor [Week 2] Fri 37 lacs. Total: ₹ 11.75 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 19, 2016