फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2026 में क्यों री-रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'? कपिल की फिल्म के मेकर्स ने बताई ये बड़ी वजह

Fri, 26 Dec 2025 11:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re Release: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ हाल ही में रिलीज हुई। एक बार रिलीज होने के बाद इसे मेकर्स अगले साल दोबारा रिलीज करेंगे। यह फैसला मेकर्स ने क्यों लिया, जानिए? 

विज्ञापन
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। कुछ दिन में ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतर गई। फिल्म ने इंडिया में ग्रास 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसके मेकर्स ने फिल्म को अगले साल जनवरी महीने में रिलीज करने की बात कही है। जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी मेकर्स शेयर करेंगे। लेकिन इतनी जल्दी फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला ‘किस किसको प्यार करूं 2’ मेकर्स ने क्यों लिया है, जानिए? 

बड़ी फिल्मों के कारण नहीं मिले स्क्रीन 

विज्ञापन

जब कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ जैसी बड़ी फिल्म मौजूद थीं। इस वजह से कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को मनचाहे स्क्रीन नहीं मिले। ऐसा मेकर्स का कहना है। इस वजह से फिल्म के कलेक्शन में भी कमी दिखी। बता दें कि ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है 

री-रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'
'किस किसको प्यार करूं 2' के प्रोड्यूसर रतन जैन ने अब कपिल की फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया है। जनवरी 2026 में कपिल की फिल्म री-रिलीज होगी। नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'बादलों के ऊपर ले जाकर दिखाया चांद', कपिल के शो में करवा चौथ का किस्सा; पति निक संग रिश्ते पर बोलीं प्रियंका

क्या थी कपिल शर्मा की फिल्म की कहानी 
कपिल शर्मा 'किस किसको प्यार करूं 2' में लीड रोल में थे। इनके अलावा आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाए। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे इंसान की है, जो गलतफहमी में चार लड़कियों से शादी कर लेता है। इसके बाद फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगता है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें