कृति सेनन ने शेयर की क्रिसमस से जुड़ी तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी तस्वीरें सिर्फ कुछ खास मौकों पर ही पोस्ट करती हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उन्होंने देर से पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कृति के मम्मी-पापा और बहन नुपुर नजर आ रहे हैं। साथ ही सिंगर स्टेबिन बेन भी इन तस्वीरों का हिस्सा हैं। सभी सेलिब्रेशन के मूड में नजर आए। लेकिन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि कृति ने अपनी बहन नुपुर और सिंगर स्टेबिन का रिश्ता कंफर्म कर दिया है।
कृति ने फोटो शेयर करके लिखा स्पेशल कैप्शन?
इन तस्वीरों में कृति, उनकी बहन नुपुर, स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस के पैरेंट्स साथ में फोटो क्लिक करवा रहे हैं। साथ की एक तस्वीर में कृति ने अपनी बहन को गले लगाया हुआ है। कृति सेनन ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘क्रिसमस की पोस्ट लेट है लेकिन हम इसे सेलिब्रेट करने में व्यस्त थे।’ आगे उन्होंने हार्ट और स्माइली इमोजी बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' की शूटिंग को लेकर निर्देशक ने दिया अपडेट, होमी अदजानिया ने कृति सेनन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
जल्द होगी नुपुर और स्टेबिन की शादी
कृति सेनन की क्रिसमस की तस्वीरों में नुपुर और स्टेबिन के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही हैं। खबर है कि ये दोनों 11 जनवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। अभी तक कृति या उनके परिवार ने नुपुर की शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की है लेकिन क्रिसमस की तस्वीरों से शादी की खबर पर लगभग मुहर लगा दी है।
अगले साल किन फिल्मों में नजर आएंगी कृति सेनन
इस साल कृति सेनन ने धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' की थी। फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया। कृति सेनन एक फिल्म 'कॉकटेल 2' भी कर रही हैं, इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।