कॉमेडी किंग से बॉलीवुड अभिनेता बने कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। एक खबर के मुताबिक कपिल को हॉलीवुड से ऑफर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा ने इस बात का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि कपिल को हाल ही में एक हॉलीवुड के एक वेब सीरीज का ऑफर आया है जिसके पेपर्स साइन करने को लेकर अभी केवल बातें हुई हैं। हॉलीवुड की बैड ममाज नाम की एक कम्पनी ने उन्हें हॉलीवुड की एक सीरीज के लिए चुना है।
उस सीरीज में एक हॉलीवुड एक्टर के साथ एक इंडियन एक्टर चाहिए और इंडियन एक्टर के लिए कपिल को चुना गया है। इस तरह कपिल शर्मा जल्द ही हॉलीवुड में नजर आ सकते हैं।