फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, फैंस के साथ साझा किया 'अलोन' गाने का पोस्टर

Mon, 30 Jan 2023 12:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा गायक गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल है 'अलोन'।
विज्ञापन
कपिल शर्मा, गुरु रंधावा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कपिल शर्मा गायक गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल है 'अलोन'। इस बात की जानकारी गुरु रंधावा और कपिल शर्मा दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। कपिल शर्मा की जोड़ी को गुरु रंधावा के साथ देखने के लिए फैंस उत्सुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अब यूजर्स उनकी पोस्ट पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कपिल शर्मा और गुरु रंधावा - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा और गुरु रंधावा ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। इस गाने में कपिल के साथ गुरु रंधावा की भी आवाज होगी। दोनों ने कोलैबोरेशन की घोषणा की है। उन्होंने अपने गाने का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन कोट और डार्क सनग्लासेज पहने हैं। वहीं, गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट और ग्लव्स में नजर आए। उन्होंने डार्क सनग्लासेस का भी पहना है। गुरु रंधावा और कपिल शर्मा का गाना 'अलोन' नौ फरवरी को रिलीज होगा।


South Actress: फिल्मों में कदम रखने से पहले यह काम करती थीं ये साउथ एक्ट्रेस, फिर ऐसे जमाया अभिनय का सिक्का

गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
गाने के पोस्टर को साझा करते हुए गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा है, 'हम आप लोगों के साथ 'अलोन' की घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं। मैं इसे दुनिया को सुनाने को लेकर उत्सुक हूं। कपिल शर्मा पाजी का डेब्यू सॉन्ग होगा। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।'

Pathaan: बंपर कमाई के बीच विरोध का शिकार हुआ 'पठान', मुंबई में हिंदू संगठनों ने तोड़े फिल्म के डिजिटल पोस्टर
विज्ञापन

कपिल शर्मा - फोटो : social media
इस पोस्ट पर रैपर बादशाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बादशाह ने कमेंट में लिखा, 'क्या बात है। वाह, एक फ्रेम में दो रॉक स्टार।' वहीं,  राघव सच्चर ने कमेंट में लिखा, 'वाह।' इसके साथ ही फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। फैन का कहना है कि अब वह इंतजार नहीं कर सकते हैं। जल्दी से यह गाना रिलीज होना चाहिए।

Shamita Shetty: ब्रेकअप के बाद किसके साथ नजर आईं शमिता शेट्टी? जिसने अभिनेत्री को बांहों में पकड़कर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें