फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: बंपर कमाई के बीच विरोध का शिकार हुआ 'पठान', मुंबई में हिंदू संगठनों ने तोड़े फिल्म के डिजिटल पोस्टर

Sun, 29 Jan 2023 10:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'पठान' की ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म का विरोध भी जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में 'पठान' के विरोध की कई तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 'पठान' ने महज चार दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'पठान' की ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म का विरोध भी जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में 'पठान' के विरोध की कई तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। अब मुंबई के भायंदर पश्चिम के मैंक्सेस मॉल में भी 'पठान' का विरोध किया गया। दरअसल, यहां हिंदू संगठनों ने फिल्म के विरोध में मॉल में लगा 'पठान' का डिजिटल पोस्टर तोड़ दिया।

विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
दरअसल मुंबई के भायंदर पश्चिम के मैंक्सेस मॉल के थिएटर में 'पठान' फिल्म लगी हुई थी। इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिंदू संगठनों ने थिएटर के बाहर लगे 'पठान' के पोस्टरों को डंडे और लाठियों से तोड़ दिया। यह घटना आज रविवार शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस तोड़फोड़ की घटना में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Rakhi Sawant: 'स्टे स्ट्रॉन्ग राखी', मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए ये स्टार्स

पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान की 'पठान' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। देश और दुनिया में शाहरुख खान का जलवा कायम है, लेकिन इस बीच कई जगह हिंदू संगठनों का विरोध भी फिल्म को सहना पड़ रहा है। 'पठान' की रिलीज से पहले भी देशभर में काफी बवाल हुआ था। रिलीज के पहले दिन भी पटना से लेकर असम तक सिनेमाघरों के बाहर लगे 'पठान' के पोस्टरों को प्रदर्शनकारियों द्वारा जलाया गया था। इंदौर और भोपाल में भी 'पठान' का जमकर विरोध किया गया था।

Filmy Wrap: शिल्पा-शमिता को कोर्ट से मिली राहत और मां को यादकर फूट-फूटकर रोईं राखी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
भले ही 'पठान' फिल्म का देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध हो रहा हो, लेकिन शाहरुख खान का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन वाली फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Shilpa Shetty: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी-शमिता को मिली राहत, मां सुनंदा के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें