अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में को-स्टार रहीं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को हाल ही में सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। फैंस इसे दोनों के बीच किसी मनमुटाव का संकेत मान रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक मामले पर दोनों तरफ से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।
ऋषभ शेट्टी ने किया आनफॉलो
खास बात यह है कि ऋषभ ने सिर्फ रुक्मिणी को ही नहीं, बल्कि 'कंतारा' और उसके प्रोड्क्शन हाउस होम्बले फिल्म्स से जुड़े कई कलाकारों को भी अनफॉलो किया है। इस लिस्ट में एक्टर राज बी शेट्टी भी शामिल हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद से ही फैंस इसकी वजह ढूंढने में जुट गए हैं।
राज बी रेड्डी, रक्षित शेट्टी, ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ और राज थे दोस्त, फिर कहां बिगड़ी बात?
ऋषभ शेट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर फाॅलोइंग लिस्ट में 'कंतारा' फ्रेंचाइज का निर्माण करने वाला बैनर होम्बले फिल्म्स भी कहीं नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा उन्होंने एक्टर राज बी शेट्टी को भी अनफॉलो किया।
पिछले साल तक ऋषभ, राज के काम की जमकर तारीफ करते थे। यहां तक की फैंस ऋषभ, राज और रक्षित को मिलाकर 'आर आर आर' तक कहते थे। हालांकि, पिछले साल जब ऋषभ ने कन्नड़ फिल्म 45 की तारीफ की तो उन्होंने कहीं भी राज बी शेट्टी का जिक्र नहीं किया था। तब से ही दोनों के बीच मनमुटाव की अफवाहों को हवा मिली थी।
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द अगली फिल्म पर करेंगे काम
बहरहाल, मामला जाे भी हो जब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता कुछ भी कहना मुश्किल है। वर्कफ्रंट पर ऋषभ इन दिनों ब्रेक पर हैं। वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जय हनुमान' पर जुटेंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' भी है। यह 2027 में रिलीज होनी है।