एक्टिंग से विजय हुए इंप्रेस
उनकी एक्टिंग से विजय देवरकोंडा इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने कमेंट किया, ‘रणबाली’ फिल्म कृपया तुरंत संपर्क करें और इन्हें कास्ट करें। गजब का टैलेंट है।’
वहीं ‘रणबाली’ के ऑफिशियल अकाउंट ने भी लिखा, ‘शानदार! आपको परफॉर्म करते देखना खुशी की बात है।’ इस पर जीवन ने जवाब दिया, ‘अन्ना, आपने रिसपॉन्स दिया, उसी से मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे जिंदगी भर याद रखूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।’
विजय के रिएक्शन से इमोशनल हुआ एक्टर
इसके बाद जीवन ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विजय के जवाब से भावुक होते नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘दोस्तों, विजय देवरकोंडा अन्ना ने मेरे ‘रणबाली’ ऑडिशन वीडियो पर रिएक्ट किया है।
आप सबकी वजह से ही उन्होंने मुझे नोटिस किया। मैं हमेशा कहता था कि अगर आप सब सपोर्ट करेंगे तो मैं फिल्मों तक जरूर पहुंच सकता हूं। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे वीडियो पर कमेंट किया और मेरा साथ दिया।’
रोते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद विजय अन्ना। आप जैसे लोगों का सपोर्ट मिलना बहुत बड़ी बात है। ‘रणबाली’ टीम ने भी मेरा वीडियो पसंद किया है। उनकी टीम ने मुझसे संपर्क करके मेरा नंबर लिया है। मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं। इससे साबित होता है कि सोशल मीडिया किसी को भी जीरो से हीरो बना सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे आगे और मौके मिलेंगे।’
‘रणबाली’ फिल्म के बारे में
‘रणबाली’ फिल्म की कहानी 19वीं सदी (1854–1878) के समय पर आधारित है, जिसमें ग्रेट इंडियन फेमिन और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को दिखाया जाएगा। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ नजर आ चुके हैं।