साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जो हिंदी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है लेकिन दूसरी तरफ यह फिल्म विवादों में भी आ गई। इस फिल्म में 'भूत कोला' परंपरा को दिखाया गया है। इस परंपरा पर कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने कहा था कि 'भूत कोला' परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद अब अभिनेता के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने आरोप लगा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।