फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नड़ प्रोड्यूसर पर्वताम्मा राजकुमार का निधन, बंगलूरु में बंद रहेंगे थिएटर

Wed, 31 May 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
पर्वताम्मा राजकुमार
विज्ञापन
कन्नड़ की मशहूर प्रोड्यूसर पर्वताम्मा का आज तड़के देहांत हो गया। एमएस रामाइया मेमोरियल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी और ये कैंसर उनके फेफड़ों, किडनी और लिवर में पहुंच गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आज बंगलुरु के सभी थिएटर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर नरेश शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, पर्वताम्मा को सुबह साढ़े चार बजे कार्डियक अरेस्ट आया था जिस वजह से उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था और करीब पौने पांच उनका निधन हो गया। पर्वताम्मा स्वर्गीय एक्टर राजकुमार की पत्नी थीं।

उनके बेटे राघवेंद्र राजकुमार ने बताया कि उनकी मां की आंखें दान की जाएंगी। उनके पिता राजकुमार के निधन के बाद उनकी आंखे भी दान की गई थीं।

पर्वताम्मा की 13 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी और उन्होंने कई एक्टर्स को साउथ की फिल्मों में काम दिलवाया है। उन्होंने करीब 80 हिट फिल्में दी हैं और कई हीरोइनों की पहचान बनाने में उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें