पुलिस ने दी जानकारी
एक्टर पर हुए इस हमले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर उस समय बाल-बाल बच गए, जब अज्ञात हमलावरों ने बेलहोंगल में उनके आवास के पास तीन राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए। पुलिस के मुताबिक अभिनेता हमलावारों के निशाने पर थे, लेकिन वह सुरक्षित है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभिनेता मंगलवार रात अपने माता-पिता से मिलने बेलहोंगल गए थे। अधिकारी के मुताबिक अभिनेता ने जैसे ही अपने घर का दरवाजा खटखटाया मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। बकौल पुलिस अभिनेता पर तीन राउंड गोलियां चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।