फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ विवाह: शादी के बंधन में बंधे दानिश सेत और अन्या रंगास्वामी, देखें पहली तस्वीर

Thu, 10 Jun 2021 05:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एक दूजे के हुए दानिश सेत और अन्या रंगास्वामी
  • दानिश ने साझा की शादी की पहली तस्वीर
  • कोरोना महामारी के चलते परिवार और दोस्तों के बीच रचाई शादी
विज्ञापन
दानिश सेत, अन्या रंगास्वामी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से एक बेहद ही प्यारी खबर सामने आई है। कन्नड़ सिनेमा के फनीमैन और अभिनेता दानिश सेत ने अपनी मंगेतर अन्या रंगास्वामी से बुधवार को शादी रचा ली। अन्या और दानिश ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी और 9 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस नए नवेले शादीशुदा कपल ने गुरूवार को अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा की है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए कपल ने बेहद ही कम और करीबी लोगों के बीच शादी रचाई। उनकी शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त थे। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की शादी की पहली तस्वीर

कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता, टीवी पर्सनालिटी और लेखक दानिश ने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की जहां परिवार और दोस्तों के सामने उन्होंने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए दानिश ने लिखा की, 'अन्या और मैंने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। हमारे परिवार के 15 सदस्य और दोस्त इस शुभ पल के साक्षी बने। अब हम एक नए सफर की शुरूआत पर निकल रहे हैं और चाहते हैं कि आप हमें आशीर्वाद और प्यार दें'। अब फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।



विज्ञापन

अन्या रंगास्वामी, दानिश सेत - फोटो : Twitter
बात करें दानिश सेत की तो वो एक मशहूर अभिनेता, होस्ट, कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरजे के रूप में की थी। वो कन्नड़ सिनेमा के मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

दानिश आखिरी बार पनागा भराना की 'फ्रेंच बिरयानी' में नजर आए थे। वो बहुत जल्द '777 चार्ली' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। रक्षित शेट्टी ने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें