कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंस्टाग्राम पर करण जौहर और सोनम कपूर के इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इतने सालों तक मूवी माफिया से लड़ाई करके मैंने बस यही तो कमाया है कि अब किसी भी आउटसाइडर को, उसकी इंग्लिश को लेकर मजाक नहीं उड़ाया जाएगा। वैसे ये शो ऑफिशियली हमेशा के लिए बंद हो चुका है।' कंगना ने आगे लिखा, 'सिर्फ 24 साल की उम्र में इतना बुली किए जाने के बाद आखिरी में मेरा कमबैक मिस मत करिएगा।'