अभिनेत्री कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' केस में सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेने की अनुमति मिल गई है। इस मामले में पहले अभिनेत्री के ऊपर मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेखक आशीष कौल ने एक्ट्रेस पर बिना अनुमति के उनकी किताब का उपयेग करने का आरोप लगाया था।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी अनुमति
बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की सुनवाई में दिद्दा केस में मंडी सांसद कंगना रनौत को अपनी दायर की हुई याचिका वापस लेने की अनुमति मिली। एक्ट्रेस पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 2021 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें उनपर एक लेखक की किताब के कुछ पन्नों को अपनी फिल्म के लिए उपयोग करने का इल्जाम था। इसके लिए आशीष कौल सबसे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने कंगना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।