बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण स्टारर वीडियो 'माय च्वॉइस' पर अपनी राय देते हुए कहा है कि सेक्सी बनना महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता।
वह हालांकि कहती हैं कि इस वीडियो को महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रमोट करने के लिए सराहा जाना चाहिए। कंगना ने गुरुवार को एक इवेंट के दौरान जब उनके 'माय च्वाइस' वीडियो पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'महिला सशक्तीकरण का मतलब पुरुषों में हीनभावना पैदा करना नहीं है।
अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमें पुरुषों के सशक्तीकरण पर 20 साल लगाने पड़ेंगे। सशक्तीकरण का ताल्लुक एक जीवात्मा और एक इंसान के रूप में विकसित करने से है। इसका मतलब यह नहीं कि आप सेक्सी बन जाएं।'
सोनम और सोनाक्षी ने की विडियो की आलोचना
वहीं सोनम कपूर ने भी कहा है कि से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए किसी विडियो की जरूरत नहीं, उनके ऐक्शन की आवाज हमेशा ज्यादा बुलंद रही है।
उन्होंने कहा, 'फेमिनिज्म को लेकर हमेशा से ही एलीट औरतों की सोच गलत रही है। उन्हें लगता है कि पुरुषों को बुरा-भला कहने से, उनसे नफरत करने से ही वे सही मायने में फेमिनिस्ट बनती हैं। मुझे अपने विचार रखने के लिए कोई विडियो बनाने की जरूरत नहीं है। मेरे ऐक्शंस ही मेरी सोच बयां करते रहे हैं।
सोनम ने यहां तक कहा कि मुझे औरत होने पर गर्व है और मैं अपनी आजादी की इज्जत करती हूं। मैं किसी मुद्दे पर अपनी राय देने से नहीं डरती। यही तो फेमिनिज्म है।'
सोनाक्षी सिन्हा को तो दीपिका का यह विडियो पसंद ही नहीं आया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सोनाक्षी का मानना है कि नारी सशक्तीकरण का मतलब व्यभिचार नहीं है।
अक्षय ने कहा, औरतें आसमान से आती हैं, जबकि मर्द..
जहां एक तरफ दीपिका के विडियो पर कई अभिनेत्रियों ने कड़ा रुख दिखाया है वहीं अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार साकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और शबाना आज़मी जैसे स्टार्स दीपिका के इस विडियो की तारीफ की है। वहीं अक्षय कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि महिलाएं भले फिजिकली कमजोर हों, मगर मेंटली बहुत मजबूत होती हैं, इसीलिए मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि औरतें आसमान से आती हैं, जबकि हम मर्द इस जमीं से हैं।