बॉलीवुड के सितारे जब हॉलीवुड जाते हैं तो खूब चर्चा होती है कि वह फलां-फलां फिल्म में इंटरनेशनल स्टारकास्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आएंगे। परंतु जब फिल्म आती तो दर्शक निराश होते हैं। अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर से लेकर मल्लिका शेरावत और नीतू चंद्रा जैसे ऐक्टरों के साथ यह हुआ है।
ताजा मामला है अली फजल का। 2013 में जब फास्ट एंड फ्यूरियस-7 की घोषणा हुई थी तब से तमाम बॉलीवुड कलाकारों के इसमें काम करने को लेकर अटकलें थीं। कहा गया कि निर्मात इसमें दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी सेक्सी सुंदरियों को लेना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में अली फजल का नाम सामने आया जो फिल्म फुकरे से पहचान बनाने के बाद चर्चा में थे। अली ने इस फिल्म में काम किया है।