फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिमरन' बनी कंगना की दिखी झलक, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

Sun, 14 May 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कंगना रनौत
विज्ञापन
'रंगून' में हंटर गर्ल बनने के बाद कंगना रनौत अब हाउसकीपर बन कर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिमरन' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस मोशन पोस्टर में फिल्म की पहली झलक दिखाने के साथ-साथ इसके पोस्टर और टीजर की तारीख बताई गई है। दर्शकों का ये इंतजार कल यानि 15 मई को खत्म होगा। कंगना ने इस फिल्म में एक हाउसकीपर की भूमिका निभाई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक एनआरआई नर्स पर बेस्ड है जिसने जुए के लिए बैंक लूटे थे। फिल्म 15 सितम्बर को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। हंसल इससे पहले 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह, कृष्णन कुमार और अमित अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। कंगना इस फिल्म के बाद रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इसका 20 फीट लंबा पोस्टर बनारस के दशाश्वमेध घाट पर लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें