बॉलीवुड फिल्में में काम कर चुकी तारा शर्मा मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए रैपर बन गई हैं। आपको बता दें कि तारा अपने शो के होस्ट भी करती हैं। हाल ही में उन्होने 'टच वुड' गाना गाया है। तारा ने बताया है कि ये गाना उन्होने अपने शो के बच्चों और उनकी में के लिए गाया है।
तारा ने बातचीत के दौरान बताया कि मैं असल में रैपर नहीं हूं लेकिन मैंने पूरी कोशिश की है कि ये सबको पसंद आए। इस वीडियो में तारा काफी अच्छी लग रही हैं। तारा ने भी बताया कि इसे तैयार करने के लिए उनके पति रूपक ने उनकी मदद की है। इस गाने को लेकर तारा को उनके फैंस काफी अच्छा रिसपॉन्स दे रहे हैं।
तारा के इस गाने को अभी तक फेसबुक पर करीब 90,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं और गाने को काफी शेयर भी किया जा रहा है। तारा ने इस गाने के जरिये न सिर्फ अपना मदर्स खास बनाया है बल्कि सभी का दिन स्पेशल कर दिया है।