मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रणौत टेंप्टेशन आईलैंड शो के इंडियन अडेप्टेशन के साथ ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) करने जा रही हैं। कंगना ने शो को साइन कर लिया है। जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो टेंप्टेशन आईलैंड शो में कपल्स और सिंगल्स भाग लेते हैं। इस शो के दौरान उनका अपने पर्टनर के साथ रिलेशन और कनेक्शन टेस्ट किया जाता है। होस्ट के तौर पर कंगना का एक अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं। इन दिनों कंगना धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में हैं।