एक्टिंग, डायलॉग और स्क्रीनप्ले में हाथ आजमाने के बाद कंगना ने फिल्मों में अपने नए हुनर को तराशने के लिए कमर कस ली है। दरअसल कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिमरन' में काफी बिजी हैं। फिल्म की खासियत ये है कि इसकी कहानी डायलॉग और स्क्रीनप्ले सब में कंगना ने काम किया है। ऐसे में अब खबर ये है कि अब इस फिल्म की एडिटिंग का जिम्मा भी कंगना ही देखने वाली हैं।
जी हाँ, फिल्म की एडिटिंग टीम में कंगना का नाम शामिल कर दिया गया है। आपको बता दें कि ‘सिमरन’ फिल्म के राइटर अपूर्व असरानी कंगना से इस बात के लिए खफा हैं क्योंकि कंगना को जबरन फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले के लिए योगदान का क्रेडिट दिया गया है।
राइटर अपूर्व असरानी कंगना रनौत के इंटरव्यू में बोले गए ‘झूठ’ से भड़क गए थे और उन्होंने गुस्से में फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा था।
कंगना की एक्टिंग के तो सभी कायल है लेकिन देखना ये होगा का वो एडिटिंग में कितना कमाल दिख पाती हैं। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज कर दिए दए है जिन्हे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।