बॉलीवुड पर हमेशा से ही 'नेपोटिज्म' के लिए आरोप लगते रहे हैं। आजकल तो हर तरफ नेपोटिज्म का हल्ला मचा हुआ है। 'कंगना रनौत' के इस मुद्दे पर खुल कर बोलने के बाद से ही वो बहुत से सेलेब्ज के निशाने पर हैं। सैफ, करण और वरुण का कंगना पर कमेंट करने का मामला थमा नहीं था कि राइटर अपूर्व असरानी भी इसमें कूद पड़े और कंगना को नेपोटिज्म का शिकार बता दिया। अपूर्व के इस ट्वीट का जवाव कंगना ने नहीं बल्कि उनकी बहन रंगोली ने कई ट्वीट करके दिया।
अपूर्व असरानी ने ट्वीट किया, 'कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपने भाई को एडिशनल राइटर और अपनी बहन को मैनेजर के तौर पर रखा, क्या ये नेपोटिज्म नहीं है? लेकिन अपूर्व असरानी के ट्वीट का जवाब कंगना की बहन रंगोली ने दिया।
I hired my brother as addnl writer on my new film. #Kangana hired her sister as manager & now promotes her brother. All guilty of #nepotism?
— Apurva Asrani (@Apurvasrani) July 18, 2017
रंगोली ने अपूर्व को टैग करते हुए कई ट्वीट किए। रंगोली ने लिखा, 'मैं कंगना की बहन हूं, मेरे में भी क्षमता है। मेरा भाई पायलेट है प्लीज उसे इन सब में ना घसीटे।' उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, एसिड सिर्फ आपके चेहरे को क्षति पहुंचाता है।
@Apurvasrani I am her sister and i am with her in that capacity, my brother is a pilot and don't you dare to bring him in to this.
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 19, 2017
@Apurvasrani You are after your 5 mins fame which you don't deserve so please calm down and Relax.
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 19, 2017
@Apurvasrani I m topper in M.Sc microbiology I didn't loose my degree after the attack but I lost my confidence and started to wear veil .
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 19, 2017