कंगना रणौत का शो लॉक अप सुर्खियों में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपने बारे में जमकर खुलासे कर रहे हैं। साथ ही वह दूसरों से पंगा लेने से भी नहीं डर रहे। वहीं, अब अंजलि अरोड़ा मुनव्वर फारूकी और सायशा शिंदे को टारगेट कर रही हैं।
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' शुरू होने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। इस शो के जरिए कंगना ने अपनी कैद में कई सेलिब्रिटीज को बंद कर रखा है और उन पर वह खूब अत्याचार भी कर रही हैं। इतना ही नहीं, शो में कंटेस्टेंट्स भी कई ऐसे खुलासे करते दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा हो रही है। इन सबके बीच इस शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी की केमिस्ट्री भी लाइमलाइट में है लेकिन अब दोनों के बीच टकरार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
शनिवार के एपिसोड में इस शो में एकता कपूर, तुषार कपूर और दिव्या अग्रवाल ने धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान एकता ने लॉक अप के सभी कैदियों को एक टास्क दिया। कैदियों से उन कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछा गया जो कुछ शर्तों पर उनके दिमाग में आते हैं। इस दौरान सभी ने आगे आकर दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं। इस मौके पर जब अंजलि अरोड़ा आगे आती हैं तो उन्हें एहसान फरामोश शब्द दिया गया। इस पर अंजलि ने मुनव्वर फारूकी का नाम लिया। इसके बाद अंजिल ने सायशा शिंदो के डबल ढोलकी बताया।
अंजिल को मिला मुनव्वर का जवाब
अंजलि अरोड़ा की ये बात सुनने के बाद मुनव्वर फारूकी ने जवाब दिया। उन्होंने एक पिक-अप लाइन में कहा कि मैंने सुना है कि आप सोशल मीडिया पर 30 सेकंड के वीडियो बनाती हैं। मेरी कोशिश करो, मैं 30 मिनट तक रहता हूं।
विज्ञापन
एकता कपूर ने मुनव्वर से कही ये बात
एकता कपूर ने शो में आकर अपने बेस्ट पांच कंटेस्टेंट्स के नाम बताए। इस दौरान एकता ने मुनव्वर फारूकी का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि शुरुआत में मुनव्वर उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक थे। एकता ने कहा कि तुम शुरू में बहुत अच्छे थे, अब तुम्हें क्या हो गया है? आप मेरे पसंदीदा थे। अब आप पांचवें नंबर पर हैं। यह अच्छा नहीं है।