फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रंगून' में बेहतर सीन्स काटे जाने पर भड़कीं कंगना, कहा, 'करियर के लिए जरूरी थे वो'

Sat, 25 Feb 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां 'रंगून' के रिलीज होने से फिल्म की टीम को राहत की सांस मिल गई है वहीं दूसरी ओर अब कंगना रनौत की नाराजगी ने सभी की नींदे उड़ा दी हैं, खासकर फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज की। दरअसल कंगना फिल्म में अपने ज्यादातर सीन्स काटे जाने की वजह से दुखी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इस हीरोइन को शाहिद ने दी चेतावनी, कहा, 'सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ो'

इसका खुलासा खुद कंगना ने एक इंटरव्यू में किया और कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि उनके कुछ सीन्स फिल्म से काट दिए गए हैं तो वो टूट गईं। कंगना के मुताबिक, वो सीन्स उनके करियर के लिए काफी जरूरी थे और उनके करियर को नई दिशा दे सकते थे, लेकिन विशाल भारद्वाज ने उन सीन्स को फिल्म से हटाकर अच्छा नहीं किया।

बता दें कि फिल्म के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी और तकरीबन 70 कट फिल्म में लगाए गए थे। काटे गए सीन्स में शाहिद कपूर और सैफ अली खान के भी सीन्स शामिल हैं। उन दोनों ने तो इन काटे गए सीन्स पर कुछ नहीं कहा लेकिन कंगना बुरी तरह बिफर गईं। कंगना सदमे में हैं और उन्हें डर है कि दर्शक उनकी परफॉर्मेंस को पसंद नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी ठंडी शुरुआत रही है। दर्शकों से भी एवरेज रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना ये होगा कि कंगना के इस बयान पर विशाल भारद्वाज क्या कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें