कंगना ने ट्विटर पर अपनी मां की एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनकी मां खेत में काम करते नजर आ रही है। फोटो में कंगना की मां आशा खेती करती नजर आईं। फोटो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरी माता जी हैं, जो हर रोज सात-आठ घंटे खेती करती हैं। घर पर अक्सर लोग आते हैं और मुझसे कहते हैं कि हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। वह बड़ी विनम्रता से हाथ धोकर उन्हें चाय-पानी देते हुए कहती हैं कि मैं ही उनकी मां हूं। लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं।'
कंगना ने कमेंट में आगे लिखा, 'एक बार मैंने उनसे कहा कि इतने लोग घर पर आते हैं। क्या जरूरत है सबको खुद चाय-खाना बनाकर देने की? उन्होंने कहा कि नहीं बेटा, आपको जो इतना चाहते हैं, हमारा सौभाग्य है कि हम उनकी सेवा कर सकें। धन्य है मेरी माताजी और उनका चरित्र।' इसके आगे कंगना ने अपनी मां की एक शिकायत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'बस एक शिकायत है, वह फिल्म के सेट पर नहीं आना चाहतीं। बाहर खाना नहीं खाना चाहतीं। सिर्फ घर का खाना खाएंगी। मुंबई में नहीं रहना चाहतीं। विदेश नहीं जाना चाहतीं और अगर हम फोर्स करें तो जबरदस्त डांट पड़ती है।'