फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: पहाड़ों की इस प्राचीन कलाकारी से कंगना रनौत ने कराया फैंस को रूबरू, बोलीं- अब कहीं लुप्त हो गई

Sun, 22 Dec 2024 09:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पहाड़ों की एक कलाकारी से रूबरू कराया है, जो प्राचीन काल से चली आ रही है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। यहां वे अपने काम से जुड़ी जानकारियां शेयर करती हैं तो तमाम मुद्दों पर भी खुलकर राय रखती हैं। हालांकि, फिलहाल उन्होंने मुद्दों और फिल्मों से अलग पहाड़ों की एक कलाकारी का जिक्र किया है। उन्होंने हाथों से बनीं खास तरह की चप्पलों के बारे में बताया है, जिन्हें पहाड़ों पर लोग घरों में पहनते हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Pushpa 3: 'पुष्पा 3' का निर्माण जल्दी करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन, आगे खिसकाई निर्देशक त्रिविक्रम की फिल्म!

कंगना को मिला खूबसूरत तोहफा
कंगना रनौत ने इस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपनी खूबसूरत चप्पलों को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने इसकी डिटेल साझा की हैं। अभिनेत्री के लिए यह चप्पल पहाड़ों पर एक महिला ने खासतौर पर तैयार करके भेजी हैं। कंगना ने इसके साथ लिखा है, 'क्या आपको पता है कि हमारे पूर्वज कभी घरों के अंदर वह जूते नहीं पहना करते थे, जो वे घर के बाहर पहनते थे। लेकिन पहाड़ों में क्योंकि ठंड बहुत होती है, इसलिए वे अपने घरों में इस तरह की पुल्ला चप्पलें पहना करते थे, जो हाथों से बनी होती हैं'। 

महिलाओं को आर्थिक संबल देने की कही बात
कंगना ने आगे लिखा है, ' अब ये चप्पलें कहीं लुप्त हो रही हैं। लेकिन, गांव की एक दीदी ने मेरे लिए खासतौर से बनाई हैं। अगर आप लोग हिमाचल जाएं तो इन्हें जरूर खरीदें। ये कमाल के हैं और इन्हें आसानी से हाथों से घर पर धोया जा सकता है। आपकी खरीदारी से कई महिलाओं को रोजकार मिल सकता है'।

ये खबर भी पढ़ें:
AP Dhillon Diljit Dosanjh: एपी ढिल्लों के कटाक्ष पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब, पंजाबी इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव
विज्ञापन

'इमरजेंसी' में आएंगी नजर
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं। उनके फिल्मी वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है। इस फिल्म में वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करती दिखेंगी। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से तय डेट को रिलीज नहीं हो सकी। अब यह अगले साल सिनेमाघरों में आ रही है। रिलीज डेट है 17 जनवरी 2025। इसका निर्देशन कंगना रनौत ने किया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें