फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार से मिलने के लिए फैन ने तोड़ दी बैरिकेडिंग, फिर आगे कुछ ऐसा हुआ जिसे देख...

Mon, 20 Feb 2023 02:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ही नहीं अन्य लोग भी हैरान हो गए। आइए बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ...
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स पुणे में अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की झलक देखने के लिए काफी संख्या में फैंस की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहा कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब हैरान हो गए।

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर अक्षय के प्रमोशन के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी फैंस के साथ जमकर मस्ती और डांस करते दिखाई दिए। इसके बाद अक्षय कुमार अपने फैंस से हाथ मिलाते हैं्र तभी एक फैन बैरिकेडिंग कूदकर उनसे मिलने की कोशिश करता है। अभिनेता के सुरक्षा गार्ड फैन को रोक लेते हैं और उस अक्षय से दूर कर देते हैं । मगर एक्टर अपने गार्ड के बीच में से जाकर अपने फैन को गले लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। अब हर तरफ एक्टर की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म सेल्फी की तो यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया गया है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने उठाया राज से पर्दा, बताया- क्यों 'शहजादा' की रिलीज में हुई देरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें