फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना को नहीं है फैशन से नफरत, मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं अभिनेत्री

Sat, 01 Jul 2023 07:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत बतौर निर्माता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही कंगना की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' भी जबर्दस्त लाइमलाइट में है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत बतौर निर्माता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही कंगना की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' भी जबर्दस्त लाइमलाइट में है। मूवी का डायरेक्शन करने के साथ ही कंगना इसमें इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में, कंगना ने बताया कि उन्हें फैशन से नफरत नहीं है। वह मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

विज्ञापन

कंगना को नहीं है फैशन से नफरत
पिछले दिनों फैशन वॉच डॉग डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था कि याद है जब कंगना ने कहा था कि उन्हें फैशन से नफरत है। अब कंगना ने सब्या की स्टोरी को रि पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे फैशन से नफरत है।  मैं बिस्तर पर जाते समय भी फैशनेबल रहती हूं, मैं बस इतना चाहती हूं कि हम मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करें। हमें वहीं खर्च करना चाहिए जहां हमारी कमाई होती है।

Filmy Wrap: गदर 2 को भारतीय सेना ने दी हरी झंडी और एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर हुई वापसी, पढ़ें फिल्मी खबरें

मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं अभिनेत्री
कंगना ने आगे कहा, यह गर्व की बात है कि भारत बहुत अच्छी ड्रेसेस बनाता है और मैं इस तथ्य की गवाही देती है कि हम उतने ही अच्छे हैं जितने अच्छे हैं इस दुनिया में।" कंगना को पिछले दिनों कंगना अवनीत के साथ डांस करती नजर आईं और उनके एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की फैंस ने खूब तारीफ भी की थी। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा था, 'कंगना बिल्कुल राजकुमारी लग रही हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, ‘वह सचमुच बेहद प्यारी लग रही हैं।’

Allu Arjun: 'अश्वत्थामा' से नहीं जुड़ेंगे अल्लू अर्जुन! कारण बनी ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष'?

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आपको बता दें कि कंगना रणौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' 1975 में इंदिरा गांधी के जरिए घोषित आपातकाल की घटनाओं का अनुसरण करती है, जिसे स्वतंत्र भारत में सबसे काले समय में से एक माना जाता है। कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आने वाले दिनों में फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'चंद्रमुखी 2' में देखा जाएगा। एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट साझा कर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें