फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने सलमान खान को दिया जोर का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के साथ काम करने को बॉलीवुड अभिनेत्रियों में हमेशा जोर-आजमाइश रहती है। इसके लिए अभिनेत्रियां तरह-तरह के तिकड़म लगाने से भी नहीं चूकती हैं।
विज्ञापन


लेकिन कंगना ने सलमान खान के साथ मिले काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया है। कंगना को सलमान को साथ फिल्म 'सुल्तान' में काम करने का ऑफर था।

खास बात यह है कि कंगना रनौत को किसी और ने नहीं बल्कि आदित्य चोपड़ा ने रोल ऑफर किया था। लेकिन कंगना ने इसके लिए ना कर दिया। इससे पहले कंगना 'बजरंगी भाइजान' के लिए भी ना कह चुकी हैं।

'रंगून' की खातिर कंगना रनौत नहीं बनीं 'पहलवान'!

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक 'सुल्तान' में कंगना को काफी मजबूत रोल ऑफर किया गया था। कंगना फिल्म में महिला पहलवान का किरदार निभाने वाली थीं।

लेकिन कंगना विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में व्यस्त हैं। इसलिए 'सुल्तान' और 'रंगून' में से कंगना को एक को चुनना था। कंगना ने 'रंगून' को चुना।

कंगना का कहना है कि वो पहले ही विशाल भारद्वाज को अपनी डेट्स दे चुकी हैं। कंगना फिलहाल अपनी फिल्म 'कट्टी-बट्टी' मे व्यस्त हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की झोली में जाएगी 'सुल्तान'!

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में काम करने को लेकर कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा में जबर्दस्त खींचतान है। कंगना के इंकार के बाद अब प्रियंका का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि अभी कोई नाम 'सुल्तान' की हीरोइन के लिए कोई नाम तय नहीं है। लेकिन ऐसी अटकले हैं कि 'मैरीकॉम' में बॉक्सर मैरीकॉम का किरदार निभा चुकी प्रियंका इस बार महिला पहलवान के रोल में दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें