तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री आरती अग्रवाल का महज 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था।
वह मोटापे से पीड़ित थीं और महीने भर पहले ही उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी में शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है। हालांकि सर्जरी के बाद से ही उन्हें सांस की दिक्कत होने लगी थी। महीने भर से वह न्यूजर्सी के एक अस्पताल में ही भर्ती थी, उनका एक और ऑपरेशन भी होना था। हालांकि शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
आरती की मौत का खबर से टॉलीवुड में शोक का माहौल है। तेलुगू फिल्म स्टार ट्विटर और फेसबुक पर शोक जता रहे हैं। आरती न्यू जर्सी में ही पैदा हुई थीं। सिर्फ 16 साल की उम्र में ही उन्होंने हिन्दी फिल्म 'पागलपन' से कैरियर की शुरुआत की थी।