बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। कंगना की यह मच अवेटेड फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अपने फैंस के लिए अभिनेत्री आए दिन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
अभिनेत्री आगे कहती नजर आ रही हैं कि यह सब उनके प्लान में था क्योंकि फिल्मों से उन्हें जो सैलरी मिली थी, उससे उन्होंने कैलीफॉर्निया में एक शॉर्ट फिल्म बनाई और न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक कोर्स भी कम्प्लीट किया। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है, 'मुझे पता था कि मैं बेहतर डिजर्व करती थी, तब भी मैं कभी निराश नहीं हुई और मैंने कभी कोई गलत निर्णय नहीं लिया। इन प्यारी खूबसूरत यादों के लिए फैंस का शुक्रिया।'
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना 'इमरजेंसी' के अलावा 'तेजस', 'चंद्रमुखी 2', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंट ऑफ दिद्दा' और 'इनकार्नेशन: सीता' जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Bollywood: अपनी फिल्म के निर्देशक-निर्माता पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बिता रहीं खुशहाल जिंदगी