फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, मुख्यमंत्री ने साझा कीं तस्वीरें

Wed, 10 May 2023 07:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'द केरल स्टोरी' की टीम ने आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पूरी टीम लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंची।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म द केरल स्टोरी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग इस फिल्म के पक्ष में हैं तो वहीं कई विपक्ष में हैं। इस फिल्म को लेकर कई नेताओं के भी बयान सामने आ चुके हैं। वहीं कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इन सबके बीच 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दे दी है। मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गया है।
विज्ञापन

मलयाली एक्टर ने जताई नाराजगी
मलयाली एक्टर टोविनो थॉमस ने भी 'द केरल स्टोरी' पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस फिल्म पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ 3 लड़कियों की कहानी 35 मिलियन लोगों को बयां नहीं करती। इसे ऐसे सबकी कहानी बताकर दिखाना सरासर गलत है। एक्टर ने कहा कि 'मैंने अभी द केरल स्टोरी नहीं देखी है। मगर मैं इस फिल्म की भ्रामक जानकारी को दिखाए जाने से चिंता में हूं। मैंने पहले ट्रेलर देखा था, जिसके नंबर्स बाद में फिल्ममेकर्स ने बदल दिए थे।'

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री रहे जितेंद्र आव्हाड ने एक बयान में कहा था कि द केरल स्टोरी के निर्माता को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के जरिए केरल और राज्य की महिलाओं का अपमान किया गया है। नेता के इस विवादित बयान पर संतोष जायसवाल नाम के एक शख्स की शिकायत पर ठाणे के वर्तकनगर पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज की गई है। 

सीएम योगी से मुलाकात करेंगे मेकर्स
'द केरला स्टोरी' फिल्म यूपी में भी टैक्स फ्री कर दी गई है, जिसके बाद अब फिल्म की टीम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात करेगी। इस दौरान फिल्म को टैक्स फ्री करने पर मेकर्स सीएम योगी का धन्यवाद करने के साथ ही इस फिल्म की कहानी पर भी चर्चा करेंगे।

जान से मारने की धमकी पर बोले विपुल शाह
विपुल शाह कहते हैं, 'मैं धर्मांध लोगों से बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं हूं। मुझे मेरे देश में विश्वास है। मेरे देश की जनता कुछ भी गलत नहीं करेगी। हमारे यहां लोकतंत्र है और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। आजकल यह फैशन हो गया है कि बिना सोचे-समझे आक्रामक होकर कुछ भी कह देना। मुझे उनसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे बहुत महत्वपूर्ण काम करने हैं। कई कहानियां बतानी है।'
विज्ञापन

फिल्म 'द केरल स्टोरी' की टीम ने आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पूरी टीम लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंची। सीएम आवास में 'द केरल स्टोरी' फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वहीं सीएम योगी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। सीएम योगी ने मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें