बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग इस वक्त लंदन में चल रही है। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज किया गया था, इसके बाद अब फिल्म की एक वीडियो क्लिप सामने आई है।
इस वीडियो में कंगना और राजकुमार राव दिखाई दे रहे हैं। इसमें यह दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही एक-दूसरे को मेंटल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों स्टार फिल्म 'क्वीन' में एक साख नजर आ चुके हैं और वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
इस वीडियो क्लिप को राजकुमार राव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ‘मेंटल है क्या’ एक एंटरटेनिंग थ्रिलर फिल्म है। वीडियो में इन दोनों ने इसकी रिलीजिंग डेट का खुलासा किया है।
प्रकाश कोवेलामुडी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले साल 22 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है।