बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री में सितारों से उनकी खूब तकरार होती है। आए दिन कंगना किसी न किसी पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अब उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और वहीदा रहमान को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल, हुआ यह कि हाल ही में कंगना ने शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' देखी और इसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
शर्मिला टैगोर की तारीफ में लिखी यह बात
फिल्म 'गुलमोहर' देखने के बाद कंगना रणौत ने शर्मिला टैगोर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'हाल ही में यह प्यारी सी फिल्म 'गुलमोहर' देखी। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला जी को फिर से पर्दे पर देखा और बेहद खुशी हुई। उनकी स्क्रीन पर उपस्थिति, आवाज और अभिनय...ऐसा लगा मानों सर्दियों में सूरज की गर्माहट हो। बेहद खूबसूरत और शानदार।'
वहीदा रहमान के कमबैक का इंतजार
शर्मिला टैगोर की तारीफ करने के अलावा पोस्ट में कंगना ने एक्ट्रेस वहीदा रहमान का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है कि अब वहीदा जी पर्दे पर मुख्य रोल में नजर आएंगी।' इसके अलावा कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वहीदा रहमान की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'तेजस' भी उनकी झोली में है। इसमें वह वायुसेना अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। कंगना की 'तेजस' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा