फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के बाद क्या अनुराग कश्यप से भी हुई कंगना रनाैत की सुलह? बोलीं- ‘मन में कोई कड़वी बात नहीं है’

Thu, 16 Apr 2026 09:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Praise Filmmaker Anurag Kashyap: हालिया एक इंटरव्यू में कंगना रनाैत ने पुरानी बातों को भूलकर करण जौहर की तारीफ की। इसके बाद कंगना रनौत अनुराग कश्यप से कई मतभेद होने के बावजूद उनको सराह रही हैं। जानिए, अनुराग के बारे में वह क्या बाेली हैं?  

विज्ञापन
कंगना रनौत और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का सोशल मीडिय पर हुआ मनमुटाव जगजाहिर है। दोनों ही अपने अलग-अलग विचारों को कारण आमने-सामने आए गए थे। अब लगता है कि कंगना रनौत ने पुरानी कड़वाहट भुला दी है। हालिया एक इंटरव्यू में वह फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की तारीफ करती दिखीं। 

विज्ञापन


अनुराग कश्यप के नए सफर को लेकर कंगना ने जाहिर की राय
एएनआई से की गई बातचीत में कंगना रनौत कहती हैं, ‘अनुराग एक तरह से खुद को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, यह कोई बुरी बात नहीं है। वे एक्टिंग भी कर रहे हैं, फिल्में भी बना रहे हैं, वे कई चीजें कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कभी-कभी जिंदगी में, इस तरह का सफर भी जरूरी होता है।’ 

कंगना के मन में अनुराग के लिए कोई कड़वाहट नहीं है 
कंगना रनौत आगे कहती हैं, ‘उन्होंने मेरी फिल्म 'क्वीन' एडिट की थी। वे मेरी बहुत तारीफ करते थे। मैं भी उनकी बहुत तारीफ करती हूं। मेरे मन में उनके लिए कोई कड़वी बात नहीं है। मैं देखती हूं कि वे एक्टिंग कर रहे हैं, डायरेक्शन कर रहे हैं, वे खुद को फिर से चार्ज कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ऐसा कर पाएंगे। 
विज्ञापन

फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘डकैत’ में किया अभिनय
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हालिया रिलीज साउथ फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' में अभिनय किया। इसमें उन्होंने एक अहम किरदार निभाया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें