दादा साहेब फाल्के, आमिर खान और गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेटे की ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं आमिर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही थी।
अब आमिर अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले ही किया गया है। फिल्म में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।