कंगना ने दीपके पर कसा तंज
कंगना ने सीजेपी से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की भी आलोचना की है। दीपके की उम्र और उनके छात्र होने के दावों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया और वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को छात्र कैसे कह सकता है! हां, मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं, मगर मैं पिछले 20 वर्षों से पब्लिक लाइफ में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे।'