फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'इनमें थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है', रणवीर सिंह को टारगेट किए जाने की चर्चा पर कंगना ने रखी राय

Fri, 12 Jun 2026 11:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut On Ranveer Singh: चर्चा है कि रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में टार्गेट किया जा रहा है। ऐसे में इस मामले पर कंगना रनौत ने अभिनेता को लेकर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में टारगेट किए जाने की चल रही चर्चा पर बात की। हालांकि एक्ट्रेस ने शुरू में सीधे सवाल का जवाब देने से परहेज किया, लेकिन आखिरकार उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन


रणवीर सिंह मामले पर क्या बोलीं कंगना?
न्यूज 18 के साथ बातचीत में कंगना रनौत से पूछा गया कि रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अचानक टारगेट क्यों बन गए हैं। इस पर, उन्होंने जवाब दिया, 'यह आप उनसे पूछिए ना, मुझे क्या पता?' जब होस्ट ने बताया कि कंगना खुद भी पहले इसी तरह के टारगेट का सामना कर चुकी हैं और एक्टर के बारे में उनके विचार पूछे, तो उन्होंने इस पर बात की। 

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या इंडस्ट्री में है पाकिस्तान प्रेम?
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर कहा 'मैं यही कहना चाहती हूं कि एक तो इंडस्ट्री जो है, इनमें थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है। ज्यादातर फिल्मों में तो हमें पाकिस्तान से प्रेम ही सिखाते हैं ना।'

अकेले नहीं, इन लोगों के साथ स्क्रिप्ट सुनते हैं शाहिद कपूर; 'देवा' और 'ओ रोमियो' के फ्लॉप होने पर लिया फैसला

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाती है फिल्म
कंगना को जब बताया गया कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' हाल ही में रिलीज हुई है, तो कंगना मान गईं और अपनी बात आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'हां, वही तो... जब एक ऐसी फिल्म आती है, जो हमें पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाती है.. .तो इनमें फिर दर्द होता है कि हमने जो आजतक किया उसका क्या वैल्यू है।'
विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की फिल्म की कहानी
मनोज तeपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' कामा हॉस्पिटल की नर्सों की कहानी है, जिन्होंने 26/11 के मुंबई टेरर अटैक के दौरान करीब 400 मरीजों की देखभाल की थी। फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे भी हैं। फिल्म आज, 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें