लेडी लक पर क्या बोले एक्टर?
उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें मौके मिलने शुरू हुए। उन्होंने कहा, ‘जब मैं रेडियो में काम कर रहा था, या दिल्ली हाई कोर्ट में, या शादी से पहले जो भी छोटे-मोटे काम कर रहा था, तब मैं डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस या टीवी चैनल्स को मैसेज या ईमेल करता था। मुझे एक बार भी कोई जवाब नहीं मिला।
जिस दिन मेरी शादी हुई, मुझे तीन साल पुराने मैसेज के जवाब आए, जिसमें पूछा गया कि क्या मैं उनके साथ जुड़ सकता हूं क्योंकि उन्हें एक होस्ट की जरूरत थी। मैं लेडी लक में बिल्कुल विश्वास नहीं करता था, लेकिन फिर मुझे लगा कि ऐसा भी हो सकता है।’
ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था 'तड़प-तड़प के', गाने को सुनकर संजय लीला भंसाली ने कही थी ये बात