फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने कहा- 'नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी, हिम्मत हो तो रोक लें'

Fri, 04 Sep 2020 02:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना करने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नौ सिंतबर को वह मुंबई आएंगी। अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। कंगना रनौत ने यह बयान उस समय दिया है जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की और उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर और बॉलीवुड सितारों की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखती रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच जुबानी जंग देखने को मिला। उस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। 





 
विज्ञापन

3 of 6
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना पर चौतरफा हमला होने लगा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। उनकी इस बात पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट किया थे। ऐसे में अब कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह मुंबई आएंगी जिसमें हिम्मत हो तो रोककर दिखाए। 

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रनौत ने यह बात ट्विटर पर कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'
 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके बाद कंगना एक और ट्वीट कर लिखा, 'एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका ये मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें