फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के 'विक्टिम कार्ड' पर कंगना का पलटवार, कहा 'अपनी बेटी को देना ये कार्ड'

Thu, 09 Mar 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत और करण जौहर के बीच बड़ी लड़ाई छिड़ गई है और इसने भयानक रूप ले लिया है। इसकी शुरुआत कंगना ने ही कही। कंगना जब करण के शो पर आईं तो उन्होंने करण पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। इसके बाद करण गुस्से में आ गए और एक इवेंट में उन्होंने कहा भी कि वो कंगना के 'महिला कार्ड' और 'विक्टिम कार्ड' से परेशान हो गए हैं। करण तो बल्कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक की सलाह दे बैठे।
विज्ञापन

लेकिन करण की इस बात को सुनकर कंगना आगबबूला हो गई हैं।

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा,' मुझे नहीं पता कि करण नेपोटिजम यानि भाई-भतीजावाद का क्या मतलब समझते हैं। अगर वो ये समझते हैं कि ये सिर्फ भतीजा-भतीजी, बेटियां या सिर्फ कजिन्स तक सीमित है तो मैं उनकी समझ के बारे में कुछ नहीं कह सकती।
विज्ञापन

कंगना ने आगे कहा, 'करण एक महिला को महिला होने के लिए क्यों शर्मिंदा कर रहे हैं ? और ये 'महिला कार्ड, 'विक्टिम कार्ड' का मतलब क्या है? ऐसा कहकर उन्होंने हर महिला का अपमान किया है, खासकर उन महिलाओं का जिन्हें इन कार्ड्स की ज्यादा जरूरत है। मैं हर तरह के कार्ड का इस्तेमाल करती हूं लेकिन अब करण जब खुद एक बेटी के पिता बन गए हैं तो उन्हें ये सारे कार्ड्स अपनी बेटी को दे देने चाहिए।'

कंगना को इस बात का ताज्जुब भी है कि करण ने अपने शो से उनका स्टेटमेंट क्यों नही हटाया? जाहिर है चैनल को इस एपीसोड से टीआरपी मिल रही थी और करण को शो होस्ट करने के पैसे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें