बॉलीवुड एक्ट्रेस विधा बालन के जिन फैंस को उनका आरजे वाला किरदार फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में देखने को मिला था वैसे ही किरदार में वो एक बार फिर
नजर आएंगी।
बस बदलाव इतना हुआ है वह आरजे लेट नाइट शो के लिए बन रही हैं।सूत्रों की मानें तो फिल्म का लुक टेस्ट कल ही पूरा हुआ है और फिल्म अगले माह शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाएगी।
फिल्म का निर्माण तनुज गर्ग कर रहे हैं। उन्होंने एक क्लापर बोर्ड के साथ एक पिक भी साझा की है।