बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री की फीस को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस दीपिका पादुकोण ली थी। ये खुलासा दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि मैं इतनी फीस डिजर्व भी करती हूं, जिसके बाद दीपिका को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री कहा जाने लगा था।
अब दीपिका पादुकोण का रिकार्ड अभिनेत्री कंगना रनौत तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ' मणिकर्णिका' के लिए 14 करोड़ फीस ले रही हैं। बता दें कंगना इस फिल्म में पहली बार एक योद्धा के एक्टिंग में नजर आएंगी। कंगना इस फिल्म में अलग -अलग तरह के स्टंट करती नजर आएंगी।
फिल्म में तलवार बाजी का शॉट देते हुए कंगना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में रहना पड़ा था।